देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र में सियासत तेज, आधी रात को अचानक उद्धव, फिर सीएम शिंदे से मिले अनंत अंबानी

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। चुनाव आयोग ने भी कह दिया है कि जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव से पहले महायुति और महाअघाड़ी दोनों गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह भी मुंबई दौरे पर थे। अमित शाह के मुंबई दौरे के दौरान अचानक मंगलवार की रात तक़रीबन 11 बजे अनंत अंबानी ने मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाक़ात की। उसके ठीक डेढ़ घंटे के बाद रात के एक बजे अचानक अनंत अंबानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा बंगलों भी पहुंचे।

मुलाकात की बात का खुलासा नहीं 

पहले उद्धव ठाकरे और फिर शिंदे से अनंत अंबानी की मुलाक़ात के बाद महाराष्ट्र में सियासी अटकलें तेज हैं कि क्या चुनाव से पहले या बाद में किसी तरह का क्या नया राजनीतिक समीकरण भी बन सकता है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी ने अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर भी सीएम शिंदे से मुलाकात की होगी। उद्धव ठाकरे से उनके पारिवारिक संबंध हैं तो ऐसे में ये मुलाकात इस वजह से भी हुई होगी। लेकिन आधी रात को अचानक इन मुलाकातों को लेकर सिसायत गरमा गई है।

कांग्रेस ने कसा तंज

अनंत अंबानी के सीएम शिंदे और उद्धव ठाकरे से मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है कि ये सरकार ही उद्योगपतियों की है, ये आमजन की सरकार नहीं है। उद्योगपति सीएम से आधी रात मिलने जाते हैं। इस सरकार में आमजन की बात नहीं होती।

अजित पवार ने की थी अमित शाह से मुलाकात

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि, इस दोनों के बीच हुई बैठक में क्या बात हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह बैठक अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लेकर उपजे मतभेद की पृष्ठभूमि में हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता भी एनसीपी अजित, को लेकर हमेंशा ही नुक्ताचीनी करते रहे हैं। महायुति के तीनों सहयोगी दलों ने 228 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है, जिसके अगले महीने होने की उम्मीद है।

बीते 24 सितंबर की रात को भी छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित, के नेता अजित पवार से मुलाकात की थी। तब अमित शाह भी दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button