उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM योगी के हवाई सर्वेक्षण पर अखिलेश का तंज: आदित्यनाथ में किसानों का सामना करने का साहस नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कई जिलों में फसलों का हवाई सर्वेक्षण किए जाने की सोमवार को आलोचना की और कहा कि उनमें नाराज किसानों का सामना करने का साहस नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मक्का की फसल का हवाई सर्वेक्षण किया था।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘खेती-किसानी के लिए जो लोग हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं दरअसल उनके पास समय की कमी नहीं है बल्कि उस ‘साहस’ की कमी है जो जमीन पर किसानों के रोष-आक्रोश का साक्षात सामना कर सकें।’’ उन्होंने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘किसान पूछ रहे हैं, इतनी ऊंचाई से नीचे छुट्टा पशु दिखाई देते हैं क्या?’’

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक अखबार की कतरन भी संलग्न की जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को कन्नौज समेत छह जिलों में मक्का की खेती का हवाई सर्वेक्षण करने की खबर प्रकाशित की गई है। यादव की यह टिप्पणी बेमौसम बारिश के कारण फसल के नुकसान और आवारा पशुओं के खतरे के बारे में किसानों की बढ़ती शिकायतों के बीच आई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button