उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP वीमेन पावर लाइन पहुंची इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की महिला पुलिस की तारीफ, आँखे खोल देने वाला अनुभव बताया

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की जो उनके लिये भावुक पल रहा। ज़ी5 की ओरिजिनल सीरीज़ ‘ छल कपट: द डिसेप्शन ‘ में एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने दमदार रूपांतरण से दर्शकों को चौंकाने वालीं श्रिया पिलगांवकर ने हाल ही में लखनऊ में उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस अधिकारियों, जिनमें एडीजी पद्मजा चौहान भी शामिल थीं, से मुलाकात की।

इस दौरान, उन्हें उत्तर प्रदेश की अत्याधुनिक हेल्पलाइन 1090 के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई, जो महिलाओं के लिए त्वरित और संवेदनशील सहायता सेवा प्रदान करती है। श्रिया ने इस अनुभव को ‘आँखें खोल देने वाला’ बताया और कहा कि इससे उन्हें इंस्पेक्टर देविका के किरदार को और गहराई से समझने का मौका मिला।

news post  (19)

घरेलू हिंसा की पीड़िता रही देविका, अब एक ऐसी अफसर है, जिसकी नज़रें झूठ और फरेब को चीर देती हैं। ‘ छल कपट: द डिसेप्शन’ की कहानी एक छोटे-से गाँव के विवाह समारोह से शुरू होती है, जहाँ अलीशा अपनी बचपन की सहेलियों- महक, इरा और शालू से मिलती है। लेकिन, खुशियों के इस माहौल में उस समय भूचाल आ जाता है, जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी शालू मृत पाई जाती है।

news post  (17)

इसके बाद जाँच शुरू होती है और हर दोस्त पर शक गहराने लगता है। इस रहस्यमयी हत्या की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर देविका के कंधों पर है, जो खुद भी अपने अतीत से जूझ रही है। श्रिया ने कहा, 1090 हेल्पलाइन और इन महिला अफसरों की कार्यशैली ने मुझे बहुत प्रेरित किया। इंस्पेक्टर देविका अब मेरे लिए सिर्फ एक किरदार तक ही सीमित नहीं रह गई है, वह हर उस महिला की प्रतिनिधि बन गई है, जो टूटकर भी उठ खड़ी होती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button