देशबड़ी खबर

भगवान राहुल को सद्बुद्धि दें… 11 साल पूरे होने पर नड्डा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- PM मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ‘स्वर्ण अक्षरों’ में लिखा जाना चाहिए।

यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार प्रदान करके सुशासन की राजनीति शुरू की, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ‘भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण’ की राजनीति के लिए जानी जाती थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्य असाधारण हैं और उन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक उत्तरदायी और मजबूत सरकार प्रदान की।

नड्डा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक को खत्म करना, वक्फ संशोधन, नोटबंदी, महिला आरक्षण विधेयक का हवाला दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। मोदी सरकार सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की पहली और कुल मिलाकर 11वीं वर्षगांठ मना रही है।

नड्डा ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया…लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है।”

भगवान राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें

जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और ऑपरेशन सिंदूर की आलोचनाओं पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘वह गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।’’ नड्डा ने सरकार के स्थायित्व के सवाल पर कहा कि राजग सरकार यह कार्यकाल तो पूरा करेगी, अगला कार्यकाल भी पूरा करेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button