देशबड़ी खबर

Raja Raghuvanshi Murder: सामने आईं आरोपियों की तस्वीरें, ये है पूरी साजिश का मास्टरमाइंड

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में 21 वर्षीय राज कुशवाहा को हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस ने कॉल डिटेल्स के आधार पर राज कुशवाहा, विशाल विक्की ठाकुर, आनंद, और आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इंदौर और मेघालय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इन चारों को हिरासत में लिया है, और अब इनसे शिलॉन्ग पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

क्या सोनम ने दी थी पति की हत्या की सुपारी?

सोनम रघुवंशी, जो 17 दिन से लापता थी, उसने सोमवार तड़के उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। बड़ा सवाल यह है कि सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी। उसने पूरी योजना बनाकर राजा को मेघालय ले जाकर हत्या करवाई। हालांकि, पुलिस जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

हलांकि सोनम यूपी पुलिस की कस्टडी में हैं और उसने खुद को फिर बेगुनाह बताया। सोनम ने पुलिस को बताया कि शिलांग से उसका अपहरण कर लिया गया। एक कमरे में बंद रखा गया। गाड़ी में बैठकर गाजीपुर जनपद के एक ढाबे में छोड़ दिया गया। हमारे साथ शिलांग में लूटपाट की घटना हुई थी। प्रारंभिक पूछताछ में सोनम ने पुलिस को ये जानकारी दी है।

सोनम की गिरफ्तारी की कहानी

सोनम को गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। ढाबा संचालक के अनुसार, सोनम रात करीब 1 बजे ढाबे पर आई और उसने फोन करने की इच्छा जताई। ढाबा मालिक शाहिल यादव ने उसे अपना फोन दिया, जिससे सोनम ने अपने भाई को कॉल किया। इसके बाद ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया।

मेघालय पुलिस का बयान

मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची और पेशेवर हत्यारों को सुपारी दी। पुलिस इस मामले की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर क्यों किया और राजा को शिलॉन्ग ले जाकर हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई। हालांकि, सोनम का परिवार पुलिस के दावों को खारिज कर रहा है। सोनम के पिता का कहना है कि मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है और मनगढ़ंत कहानी बना रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button