विदेश

विदेशी धरती पर फिर दिखा भारत की कूटनीति का जलवा, ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए खोला एयर स्पेस

तेहरानः विदेशी धरती पर भारत ने एक बार फिर अपनी कूटनीति का जादू दिखाया है। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों के लिए तेहरान ने अपना एयर स्पेस खोल कर भारत के साथ अच्छे संबंधों का निर्वहन किया है। बता दें कि ईरान ने सिर्फ भारत के लिए अपना एयर स्पेस चालू करने की घोषणा की है। इसके बाद कम से कम 1000 भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी का रास्ता साफ हो गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिचायक माना जा रहा है।

आज रात तक तेहरान से दिल्ली लौटेंगे भारतीय छात्र 

ईरान ने सिर्फ भारत के लिए खोला अपना हवाई क्षेत्र खोला है। इसके बाद 1,000 छात्र आज रात दिल्ली लौटेंगे। ईरान के इस कदम से तेहरान में फंसे हुए छात्रों की वापसी सुनिश्चित हो गई है। इससे उन सभी ने राहत की सांस ली है। पहली फ्लाइट आज रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी और तीसरी फ्लाइट शनिवार को आएंगी। इनमें से एक सुबह और दूसरी शाम को नई दिल्ली पहुंचेगी।

ईरान में कुल भारतीय नागरिकों और छात्रों की संख्या क्या है

2025 की शुरुआत तक भारत सरकार की ओर से दी गई एक जानकारी के अनुसार ईरान में कुल लगभग 10,000 भारतीय नागरिक मौजूद थे, जिनमें 6,000 छात्र शामिल हैं। अब तक विदेश मंत्रालय के अनुसार ईरान में कुल 10,320 भारतीय नागरिक मौजूद थे, जिसमें 445 भारतीय मूल के अन्य लोग भी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर 10,765 भारतीय ईरान में मौजूद हैं। वर्तमान युद्ध की स्थिति में, लगभग 6,000 भारतीय छात्र ईरान में हैं। जबकि बाकी अन्य नागरिक हैं। इनमें पेशेवर, व्यापारी आदि की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

क्यों हो रही भारतीयों की वापसी?

भारतीयों की वापसी ईरान–इज़राइल युद्ध का असर बढ़ने के चलते हो रही है। इज़रायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर करीब 200 लड़ाकू विमानों से हवाई हमले किए। ईरान ने इसके जवाब में अब तक 400 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन से इजरायल पर पलटवार किया। तेज और अनिश्चित मिसाइल हमलों, सायरन की आवाज, पावर कट और इंटरनेट ब्लैकआउट जैसी स्थितियों ने भारतीय छात्रों और नागरिकों में भारी चिंता पैदा कर दी है। इसी दौरान भारत ने इजरायल से अपने लोगों को निकालने के लिए Operation Ajay शुरू और ईरान से छात्रों को लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button