ऑटो
Maruti Upcoming SUVs: 2026-27 में धूम मचाने आ रहीं 5 नई SUV, लॉन्च टाइमलाइन जानें

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अब SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी आने वाले समय में कई नई SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 से 2028 के बीच मारुति करीब 5 नई SUV बाजार में उतार सकती है।
सबसे पहले बात करें 2026 की, तो कंपनी अपनी लोकप्रिय SUV Maruti Brezza 2026 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर सकती है। इसकी लॉन्चिंग 2026 के मध्य तक होने की संभावना है और इसमें डिजाइन व फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।



