मनोरंजन
‘हेरा फेरी 3’ पर बड़ा अपडेट: अक्षय कुमार बोले- फिलहाल नहीं बन रही फिल्म

बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। अभिनेता अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म फिलहाल नहीं बन रही है। उनके इस बयान के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों को झटका लगा है।
अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि कहीं ऐसा न हो कि फिल्म का इंतजार करते-करते “बुढ़ापा न आ जाए।” उनके इस बयान ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
‘हेरा फेरी’ सीरीज की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा थीं। फिलहाल फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबर से फैंस मायूस जरूर हैं, लेकिन आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।



