मनोरंजन
टाइगर श्रॉफ ने किया माइकल जैक्सन का मूनवॉक, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने लेटेस्ट डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में वह पॉप के किंग माइकल जैक्सन के आइकॉनिक मूनवॉक स्टेप को शानदार अंदाज में करते नजर आ रहे हैं।
टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने जो भी सीखा है, वह माइकल जैक्सन से ही सीखा है। उनके इस ट्रिब्यूट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ अपने फिटनेस और डांस स्किल्स के लिए पहले से ही जाने जाते हैं, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इंडस्ट्री के बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।