विदेश

ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

मिडिल ईस्ट में पिछले तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान और सूचीबद्ध अन्य देशों के बीच एक समझौते पर लगभग बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस समझौते को लेकर उन्होंने क्षेत्र के कई प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर लंबी चर्चा की है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से बात की है।

जल्द ही दुनिया के सामने रखा जाएगा: ट्रंप

ट्रंप ने एक अलग फोन कॉल पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात की। ट्रंप ने कहा, “नेतन्याहू के साथ बातचीत बहुत शानदार रही। डील के आखिरी पहलुओं और बारीकियों पर अभी चर्चा चल रही है, जिसे जल्द ही दुनिया के सामने रखा जाएगा।”

ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान पर नए सिर से हमले करने पर विचार किया था। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम का कोई जिक्र नहीं किया। ईरान या इजराइल की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। वहीं, ईरान ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए एक ‘मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ की दिशा में काम कर रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button