Hariyali Teej 2026: कुमार विश्वास की बेटी अग्रता का खूबसूरत सूट लुक

हरियाली तीज के मौके पर कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा का फेस्टिव लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस बार उन्होंने पारंपरिक साड़ी की जगह ब्लू और ग्रीन कलर का खूबसूरत सूट चुना, जिसमें उनका अंदाज काफी एलिगेंट और कंफर्टेबल नजर आया।
अग्रता के ब्लू कुर्ते की सबसे खास बात इसकी खूबसूरत नेकलाइन है। वी-शेप नेकलाइन के आसपास गोल्डन और सिल्वर टोन की बारीक कढ़ाई की गई है। पिंक टैसल्स और फ्लोरल मोटिफ्स ने इस डिजाइन को और आकर्षक बनाया है।
सूट के साथ उन्होंने ग्रीन कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा कैरी किया। दुपट्टे पर छोटे प्रिंटेड मोटिफ्स और गोल्डन बॉर्डर नजर आया। पिंक टैसल्स ने पूरे लुक में ब्राइट और फेस्टिव टच जोड़ दिया।
अग्रता ने ज्वेलरी को काफी मिनिमल रखा। कानों में छोटे डायमंड स्टड्स, गले में नाजुक पेंडेंट और हाथों में हरी-गुलाबी कांच की चूड़ियां उनके लुक को पारंपरिक अंदाज दे रही थीं। साथ में पिंक बैग ने पूरे आउटफिट को कंप्लीट किया।
वहीं उनकी छोटी बहन कुहू भी पिंक सूट में बेहद प्यारी नजर आईं। उन्होंने टोन-ऑन-टोन एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ हल्का दुपट्टा, ऑक्सीडाइज्ड झुमके और चूड़ियां पहनीं। उनका लुक सिंपल होने के साथ फेस्टिव वाइब दे रहा था।
अग्रता का यह लुक उन महिलाओं के लिए भी स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकता है, जो तीज पर साड़ी की जगह आरामदायक लेकिन स्टाइलिश सूट पहनना चाहती हैं। ब्लू-ग्रीन कॉम्बिनेशन, मिनिमल ज्वेलरी और हरी-गुलाबी चूड़ियों का मेल फेस्टिव मौके के लिए खासा आकर्षक विकल्प है।



