लाइफस्टाइल
PM मोदी का पसंदीदा खमन ढोकला, रुई जैसा सॉफ्ट बनाने की आसान रेसिपी


खमन ढोकला को रुई जैसा सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए बेसन को अच्छी तरह छानना जरूरी है। रिपोर्ट में करीब डेढ़ कप बेसन इस्तेमाल करने की विधि बताई गई है। बैटर तैयार करने के लिए पानी में टाटरी, चीनी, तेल और नमक मिलाकर उसमें बेसन डालकर चिकना घोल तैयार किया जाता है।
बैटर को करीब 10 मिनट आराम देने के बाद इसमें बेकिंग सोडा मिलाया जाता है। सोडा डालने के बाद बैटर को हल्के हाथों से फेंटकर तुरंत ग्रीस किए हुए कंटेनर में डालना होता है। इसके बाद ढोकले को मध्यम-तेज आंच पर करीब 25 मिनट तक स्टीम किया जाता है।
ढोकला तैयार होने के बाद इसे थोड़ा ठंडा करके टुकड़ों में काटें और राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, पानी और चीनी से तैयार तड़का डालें। इससे ढोकला स्वादिष्ट और रसीला बनता है।