विदेश

रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले- हम नहीं करेंगे सरेंडर और ना ही छोड़ेंगे एक इंच जमीन

रूस से जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा  ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश की एक इंच भी जमीन प्रतिद्वंद्वी को नहीं दी जाएगी. कुलेबा ने एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फेंस में ये बातें कहीं. यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और हम अपने क्षेत्र का एक इंच भी हिस्सा नहीं छोड़ेंगे.’ बता दें कि कुलेबा का यह बयान राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की  के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस के साथ यूक्रेन बातचीत करने को तैयार है, लेकिन उन्होंने इसके लिए जगह के रूप में बेलारूस को चुनने से इनकार कर दिया है. जेलेंस्की का कहना था कि बेलारूस का इस्तेमाल मॉस्को अपने आक्रमण के लिए लॉन्चपैड के रूप में कर रहा था.

इस बीच, यूक्रेन का कहना है कि वह रूस के साथ बेलारूस की सीमा पर चेरनोबिल एक्सक्लूजन जोन के पास राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बीच एक फोन कॉल के बाद बातचीत करेगा. बता दें कि यूक्रेन पर पश्चिम के साथ तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी परमाणु निवारक बलों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है. नाटो प्रमुख ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर के आदेश को खतरनाक और गैर-जिम्मेदार है.

रूस के खिलाफ जंग में विदेश नागरिकों को भर्ती करेगा यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया भर के लोगों से रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील की है. जेलेंस्की ने कहा, ‘वैश्विक सुरक्षा की रक्षा करने की चाह रखने वाले सभी विदेशियों को यूक्रेनी नेतृत्व द्वारा हमारे राज्य में आने और क्षेत्रीय रक्षा बलों के रैंक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है.’ राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशियों के साथ एक ‘अलग इकाई’ बनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय रक्षा सेना में उन विदेशियों को भर्ती किया जाएगा जो रूसी आक्रमण को खदेड़ने में भाग लेना चाहते हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि मौजूदा संघर्ष केवल यूक्रेन पर रूसी आक्रमण नहीं है, बल्कि ‘यूरोप के खिलाफ युद्ध की शुरुआत’ है.

यूक्रेन के सैनिकों की मदद पर चर्चा करेंगे यूरोपीय संघ के मंत्री

यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्री यूक्रेन के सैन्य बलों को रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए रविवार को वार्ता करने वाले हैं. यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बोरेल ने कहा है कि वह मंत्रियों से ‘यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए आपातकालीन सहायता के एक पैकेज का समर्थन करने का आग्रह करेंगे, ताकि उनकी साहसिक लड़ाई में समर्थन किया जा सके.’ बता दें कि यूरोपीय संघ में 27 देश हैं. समूह ने दुनिया भर में अपने सैन्य प्रशिक्षण और सहयोगी मिशन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5.7 अरब यूरो (6.4 अरब डॉलर) के साथ एक कोष की शुरुआत की है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button