विदेश

इजरायल के प्रधानमंत्री को कोरोना, अगले सप्ताह भारत यात्रा पर संदेह के बादल

  • तीन से पांच अप्रैल तक प्रस्तावित है नफ्टाली बेनेट की भारत यात्रा

येरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में अगले सप्ताह प्रस्तावित उनकी भारत यात्रा पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट की अगले सप्ताह तीन से पांच अप्रैल तक भारत यात्रा प्रस्तावित है। इसी माह की शुरुआत में उनकी इस पहली भारत यात्रा का ऐलान किया गया था। इस बीच वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके मीडिया सलाहकार के अनुसार सोमवार को उनका कोविड परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें कोई तकलीफ नहीं है। वह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। वह घर से काम करते रहेंगे।

अगले सप्ताह प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान बेनेट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिलने वाले थे। वे देश में यहूदी समुदाय के लोगों से भी मिलने वाले थे। बेनेट ने कहा था कि मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करने के लिए खुश हूं। हम अपने देशों के रिश्तों की खातिर आगे बढ़ते रहेंगे।

इजरायल के प्रधानमंत्री की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक गठबंधन को आगे बढ़ाना और मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था, अनुसंधान और विकास, कृषि व अन्य क्षेत्रों में निवेश व सहयोग पर भी चर्चा होनी है। ऐसे में अचानक उन्हें कोरोना हो जाने से उनकी भारत यात्रा पर संदेह के बादल छा गए हैं। फिलहाल इस यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अभी यह भी नहीं पता चल सका है कि वे भारत आएंगे या यात्रा रद्द की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button