उत्तर प्रदेशलखनऊ

रामनवमी पर भगवा यात्रा का शुभारम्भ करेंगे योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। चैत्र श्रीराम नवमी के अवसर पर राजधानी लखनऊ में एकल अभियान द्वारा भगवा यात्रा निकाली जायेगी। भगवा यात्रा का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस यात्रा में लखनऊ महानगर के लोग सहभाग करेंगे। भगवा यात्रा 10 अप्रैल को अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर से शाम 04 बजे प्रारम्भ होगी। कपूरथला,आईटी चौराहा,लखनऊ विश्वविद्यालय और हनुमान सेतु होते हुए भगवा यात्रा का समापन झूलेलाल वाटिका में होगा।

एकल अभियान के शिव बरन शुक्ला ने बताया कि श्रीराम महोत्सव के अवसर पर श्रीहरि मंदिर रथ का लोकार्पण भी होगा। भगवा यात्रा अपने ही देश में विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास एवम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के समर्थन के लिए यह यात्रा समर्पित होगी। इस यात्रा में दो पहिया एवं चार वाहनों से लोग शामिल होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button