देश

देश में एमबीबीएस की 91,927 सीटों के लिये 18 लाख दावेदार

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी,2022 का रिजल्ट 21 अगस्त को घोषित होने की संभावना है। इससे पूर्व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 18 अगस्त को नीट-यूजी परीक्षा की अधिकृत ‘आंसर की’ जारी करेगी। 17 जुलाई को 497 शहरों में हुई इस प्रवेश परीक्षा में 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुये हैं।

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार इस वर्ष देश के 612 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 91,927 सीटों पर नीट-यूजी की रैंक के आधार पर प्रवेश दिये जायेंगे। इसमें 48,012 एमबीबीएस सीटें विभिन्न राज्यों के 322 गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में एवं 43,915 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में 27,698 बीडीएस, 50,720 आयूष, 525 बीवीएस व एचएस सीटों पर नीट से प्रवेश दिये जायेंगे। इस वर्ष ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 5200 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश मिलेंगे।

डॉक्टर्स की दौड़ में 5 साल में 5 लाख विद्यार्थी बढे़

नीट प्रवेश परीक्षा के आंकडों के अनुसार, नीट-यूजी के लिये वर्ष 2018 में 13.26 लाख, 2019 में 15.19 लाख, 2020 में 15.94 लाख, 2021 में 16.14 लाख एवं 2022 में 18.72 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीयन करवाया। इस तरह पिछले 5 वर्षों में मेडिकल परीक्षार्थियों की संख्या में 5 लाख की बढोतरी हुई है। इन आंकडों से स्पष्ट है कि आईआईटी एवं एनआईटी में रिजर्वेशन के कारण सामान्य वर्ग की सीटें बहुत कम होने और बीटेक के बाद बढती बेरोजगारी के कारण स्टूडेंट्स अब मेडिकल में अधिक रुचि ले रहे हैं। इस वर्ष 18,72,341 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 10.64 लाख ( 56 प्रतिशत) छात्रायें एवं 8.07 (44 प्रतिशत) लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी है। इस वर्ष नीट में 2.56 लाख गर्ल्सं की संख्या बढ़ी है।

किस राज्य में कितनी एमबीबीएस सीटें

एलन के कॅरिअर काउसंलर पारिजात मिश्रा के अनुसार, मेडिकल एजुकेशन में तमिलनाडु सबसे आगे है, जहां 38 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5225 एमबीबीएस सीटें हैं। महाराष्ट्र के 29 कॉलेजों में 4825, उत्तरप्रदेश के 35 कॉलेजो में 4303, राजस्थान के 26 कॉलेजों में 3848, गुजरात के 18 मेडिकल कॉलेजों में 3700, पश्चिम बंगाल के 20 कॉलेजों में 3225, कर्नाटक के 21 सरकारी कॉलेजों में 3150 एवं मप्र के 14 कॉलेजों में एमबीबीएस की 2180 सीटे हैं। शेष राज्यों के सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें 1900 से कम हैं। इस तरह, देश के 322 सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 48,012 सीटों एवं 290 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 43,915 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश दिये जायेंगे।

कहां कितने विद्यार्थी

नीट-यूजी,2022 देने वाले परीक्षार्थियों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 2.50 लाख, उप्र में 2.10 लाख, राजस्थान में 1.40 लाख, कर्नाटक में 1.30 लाख एवं केरल में 1.20 लाख विद्यार्थी हैं। कोचिंग हब होने से इस वर्ष कोटा में 37,774 एवं जयपुर में 34,090 विद्यार्थी पंजीकृत हुये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button