देशबड़ी खबर

अब भाजपा विधायक टी राजा ने की विवादित टिप्प्णी, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा प्रकरण अभी थमा नहीं है कि अब तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह की भी विवादित टिप्पणी सामने आई है। आरोप है कि भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्प्णी की है। इसके बाद गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए हैं। देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

उधर, पुलिस ने बताया है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। डीसीपी चैतन्य ने बताया, विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देखते ही देखते देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे।

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को दी थी धमकी

इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी। शुक्रवार को जब टी राजा  मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button