देशबड़ी खबर

विवादों का बॉर्डर नहीं विकास का कॉरिडोर, डंके की चोट पर सीमा पर हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले आठ वर्ष में अनेक रूकावटों को दूर किया है और क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है जिससे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय में कहा कि आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई सड़कें, टनल, पुल, रेल लाइन और जो भी जरूरी हैं, उन सबका निर्माण तेज गति से हो रहा है, जो गांव कभी वीरान हुआ करते थे आज हम उन्हें वाइब्रेंट विलेज बना रहे हैं। पीएम ने कहा कि जो गति हमारे शहरों के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे बॉर्डर पर भी वही गति होनी आवश्यक है।

मोदी एक दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर आये हैं। वह मेघालय में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद त्रिपुरा जायेंगे। मोदी ने शिलांग पूर्वोत्तर क्षेत्र परिसर की बैठक के बाद यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा फुटबॉल में अगर कोई खेल भावना के विरूद्ध काम करता है तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है।

 

इसी तरह पिछले आठ वर्ष में हमने नार्थ-ईस्ट में विकास से जुड़ी रूकावटों को रेड कार्ड दिखाया है। मादी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछली सरकारों के समय अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की ओर परोक्ष संकेत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा ,भ्रष्टाचार ,भेदभाव ,भाई-भतीजावाद,हिंसा, परियोजनाओं को लटकाना-भटकाना और वोट बैंक की राजनीति को बाहर करने के लिए हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश में खेलों के विकास के लिए एक नये दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है जिसका लाभ पूर्वोत्तर क्षेत्र के युवाओं को मिला है।

उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि देश का पहला खेल विश्वविद्यालय पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्थापित किया गया है। मादी ने कहा कि उनकी सरकार के दौर में विकास सिर्फ बजट टेंडर और शिलान्यास तक ही सीमित नहीं है। ये काम वर्ष 2014 से पहले भी होते थे, फीते काटे जाते थे , नेता मालाएं पहनते थे और नारे लगते थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button