विदेश

उत्तर कोरिया ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का किया परीक्षण

सियोल। उत्तर कोरिया ने शनिवार को जापान सागर की ओर कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने सेना के हवाले से यह जानकारी दी। योनहाप ने दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने ह्वांगहे प्रांत में चुनघवा काउंटी से शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे मिसाइलों का परीक्षण किया। जेसीएस ने शनिवार को एक बयान कहा, “हमारी सेना निगरानी और सतर्कता को मजबूत करते हुए अमेरिका के साथ निकट सहयोग में पूरी तरह से तैयार है।”

जापान की समाचार एजेंसी क्योदो रक्षा मंत्रालय के हवाले कहा कि तीन बैलिस्टिक मिसाइलों ने 350 किलोमीटर (217 मील) की दूरी से उड़ान भरी, जो अधिकतम 100 किलोमीटर (62 मील) की ऊंचाई तक गईं। सभी मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरीं।
इससे पहले शनिवार को समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि प्योंगयांग ने जापान के सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जबकि जापानी मीडिया ने दो संदिग्ध प्रक्षेपणों की जानकारी दी। जापान की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने संबंधित मंत्रालयों को उत्तर कोरिया के शनिवार के परीक्षण का विस्तृत विश्लेषण करने का निर्देश दिया है और जापानी प्रधान मंत्री कार्यालय के तहत एक संकट प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया गया है। किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जापान ने उत्तर कोरिया के शनिवार के किये परीक्षण का विरोध व्यक्त किया है। उत्तर कोरिया ने इस वर्ष करीब 40 परीक्षण-प्रक्षेपण किए हैं, करीब 70 मिसाइलें दागी गई हैं, इसमें नवंबर में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण कोरिया द्वारा शुक्रवार को अंतरिक्ष-आधारित टोही क्षमताओं को मजबूत करने के अपने प्रयासों के तहत ठोस-ईंधन वाहक रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद शनिवार को उत्तर कोरिया ने ये नवीनतम परीक्षण किए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button