विदेश

सीरिया के अलेप्पो में इमारत गिरने से 16 लोगों की मौत

बेरूत। सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में रविवार तड़के पांच मंजिला इमारत के ढह जाने से एक बच्चे समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के नियंत्रण वाले शेख मकसूद क्षेत्र में हुआ। हादसे के समय इमारत में 30 लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट के मुताबिक पानी के रिसाव के कारण इमारत जर्जर हो गई थी। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश करते नजर आए। सीरिया के 11 साल के संघर्ष के दौरान अलेप्पो में अनेक इमारतें नष्ट हो गई हैं। इस संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

राष्ट्रपति बशर असद के नेतृत्व वाली सीरिया सरकार ने अलेप्पो शहर को सशस्त्र विपक्षी समूहों के कब्जे से वापस अपने नियंत्रण में ले लिया है। शेख मकसूद कुर्द बलों के नियंत्रण वाले कुछ इलाकों में से एक है। अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा शहर है और यह कभी सीरिया का वाणिज्यिक केंद्र था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button