विदेश

चिली के जंगलों में आग से 13 लोगों की मौत, 14 हजार हेक्टेयर का इलाका जलकर खाक

चिली के जंगलों में आग लगने की खबर है। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आग के कारण करीब 14,000 हेक्टेयर का इलाका जलकर खाक हो गया है।  आग की वजह से राजधानी सेंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दूर सैंटा जुआना में 11 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है।

उधर, चिली के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का कहना है कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए भेजा गया एक हेलीकॉप्टर ला अराउकैनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट और मैकेनिक की मौत हो गई। इसके आसपास के वनक्षेत्रों बायोबियो और नुबल में हर जगह तबाही का मंजर है, जिसके देखते हुए अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है।

देश की गृहमंत्री कैरोलिना टोहा का कहना है कि देशभर में आग लगने की इस तरह की 39 घटनाएं हुई हैं, जिनमें हजारों घर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में स्थितियां और भी जोखिमभरी हो सकती हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना की मदद से 63 विमानों का बेड़ा आग बुझाने की मशक्कत में लगा है। इस आपात स्थिति की वजह से राष्ट्रपति गैब्रिएल बोरिक ने शुक्रवार को अपनी छुट्टियों बीच में रोककर नुबल और बायोबियो का दौरा किया। इन दोनों क्षेत्रों की संयुक्त आबादी लगभग 20 लाख है।

इससे पहले दिसंबर माह में भी मध्य चिली के वीना डेल मार तटीय क्षेत्र में जंगल में लगी भीषण आग में कम से कम 67 लोग झुलस गए थे। आंतरिक मंत्रालय के राष्ट्रीय आपात कार्यालय (ओएनईएमआई) के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए काफी कोशिशें की गई थीं। आग इतनी भीषण थी कि राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने शहर में बड़ी आपदा घोषित कर दिया था। आग से सैकड़ों घर जल गए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button