कुशीनगर

सडक दुर्घटना में शिक्षिका की मौत ,  बाल-बाल बचे पति और ढ़ाई साल का बेटा 

ब्यूरो,कुशीनगर ।

जनपद के कसया कस्बे की निवासी बाइक सवार एक शिक्षिका की कुसम्ही जंगल के पास रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पति और ढ़ाई साल का बेटा बाल-बाल बच गए। शिक्षिका अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से अपने घर कसया आ रही थी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। घायल शिक्षका को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के कसया निवासी 35 वर्षीय शिक्षिका निधि पांडेय अपने पति विवेक पांडेय और ढ़ाई साल के बेटे के साथ किसी काम से रविवार को गोरखपुर गई थीं। देर रात पति और बच्चे के साथ बाइक से कसया अपने घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कुसम्ही जंगल के पास बाइक मे ठोकर मार दी। हादसे में निधि बाइक से सिर के बल पर गिरीं और गंभीर रुप से घायल हो गईं। ढाई साल का बेटा छिटक कर दूर गिरा, उसे चोट नहीं आई। पति भी हादसे में सुरक्षित बच गए।निधि को तत्काल उसके पति ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निधि दो बच्चों की मां थीं। सबसे बड़ी बेटी है। वह दुर्घटना के वक्त घर पर थी। निधि के पति विवेक व्यापारी हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button