संतकबीरनगर

सड़क की बदहाली से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दुधारा से जातेडिहा दुबौलिया भरवलिया बूधन संपर्क मार्ग का मामला 

संतकबीरनगर।  विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के दर्जनों गांवों को थाना मुख्यालय से जोड़ने वाला दुधारा से जातेडिहा दुबौलिया भरवलिया बूधन संपर्क मार्ग विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता और लापरवाही के कारण दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा है। सड़क की  बदहाली से आजिज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नसीमुद्दीन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।  सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा से जातेडिहा दुबौलिया भरवलिया बूधन संपर्क मार्ग दशकों से अपनी बदहाली का दंश झेल रहा है। लगभग चार किमी यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर ग्राम प्रधान नसीमुद्दीन उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीण सईद अहमद , मेराज अहमद, भोला यादव, पुल्ली, अख्तर हुसैन, आफताब आलम, नज़ीर अहमद, फैजान अहमद, सुफियान अहमद, गणेश कुमार, इकबाल अहमद आदि ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत बेहद दयनीय है। सड़क पर गिट्टियों के बिखरने से बन आए गड्ढे राहगीरों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। बार बार मांग के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button