विदेश

अमेरिका के महान संगीतकार वेन शॉर्टर का निधन

न्यूयॉर्क। अमेरिका के महानतम संगीतकार और जैज सैक्सोफोनिस्ट वेन शॉर्टर का 89 वर्ष की आयु में गुरुवार को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। उनके करीब एलिस किंग्लसे ने मीडिया को यह जानकारी दी। न्यू जर्सी के नेवार्क में 25 अगस्त, 1933 को जन्मे शेन ने किशोरावस्था में सैक्सोफोन बजाना शुरू कर दिया था। इससे पहले वेन शॉर्टर अपने भाई के साथ मिलकर बी-बॉप बजाया करते थे। बी-बॉप भी एक तरह का जैज म्यूजिक है।

वेन शॉर्टर ने 1956 में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने सेना में दो साल का समय व्यतीत किया। यहां उन्हें जैज पियानोवादक होरेस सिल्वर के साथ काम करने का मौका मिला। वर्ष 1964 में वेन शॉर्टर ने ट्रम्पेयर डेविस के ग्रुप में शामिल होने के लिए आर्ट ब्लेकी के जैज मेसेंजर्स ग्रुप को अलविदा कहा था। डेविस के साथ उन्होंने चार साल तक काम किया। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली। डेविस ने अपनी आत्मकथा में वेन को रियल कंपोजर बताया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button