उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर: विद्युत संविदा मजदूर संगठन के संविदा कर्मियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

गोरखपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय और जिलाध्यक्ष अजय शाही ने बताया की विगत कई वर्षों से लगातार हम लोग धरना देते आ रहें हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हर बार सरकार से अपनी बात कहते आ रहे हैं, लेकिन हम लोगों की मांग सरकार पूरी नहीं कर रही है और लगातार हम लोगों का शोषण हो रहा है।

महंगाई के इस दौर में परिवार चलाना हम लोगों का बहुत मुश्किल हो गया है हमलोगो का वेतन बढ़ाकर रेगुलर कर्मचारियों की तरह कर देना चाहिए। बिजली का कार्य करते समय अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो मौजूदा समय में मुवावजा पांच लाख है जो की बहुत कम है, हमारी मांग है की उसे बढ़ाकर बीस लाख कर दिया जाए।

हमारे वहां अभी भी कई नियमित पद खाली पड़े हैं, उन खाली पदों पर हम लोगो की नियुक्ति की जाए। केंद्र के निर्देशानुसार आज से 72 घंटों का हम लोगों ने कार्य बहिष्कार किया है, और आगे केंद्र का जैसा दिशा निर्देश होगा तो भूख हड़ताल करेंगे और इतने पर भी सरकार ने अगर हमारी बात नहीं मानी तो हम लोग आमरण अनशन पर बैठेंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। धरने में शहर के करीब 350 संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया जिनमें प्रदीप श्रीवास्तव,राजू,मनोज,सोनू उर्फ शहीर, रहमान आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button