उत्तर प्रदेशबहराइच

कलाम फाउंडेशन ने शहीद दिवस समारोह में साहित्यकारों एवं पत्रकारों को किया सम्मानित

बहराइच। अपने सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के द्वारा निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करती हुई संस्था कलाम फाउंडेशन ने एक भव्य काव्य संध्या का आयोजन कर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किएl स्थानीय किसान महाविद्यालय के जे बी सिंह सभागार में आयोजित इस भव्य आयोजन  के साक्षी के रुप में सैकड़ों साहित्य प्रेमी श्रोता देर रात तक बैठकर काव्य संध्या का आनंद उठाते रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच सतीश सिंह की उपस्थिति रहीlइस कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती तथा अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गयाl जनपद के लोक प्रिय साहित्यकार योगेंद्र योगी ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

लखनऊ से आए हुए साहित्यकार लोकेश त्रिपाठी ने अपनी सुंदर रचनाओं से लोगों का मन मोहाl रोहित शर्मा “राहिल “ने अपनी रचनाओं के द्वारा लोगों की खूब वाह-वाही बटोरी। ओज के कवि देशराज सिंह आजाद एवं गजल कार  नजर बहराइची ने लोगों के मन में देश प्रेम एवं राष्ट्र गौरव की भावना को  स्थापित कियाl कार्यक्रम का संचालन वीर रस के श्रेष्ठ कवि देशराज सिंह मधुसूदन ने अपनी ओजस्वी वाणी के द्वारा किया। जिनकी हर पंक्ति पर श्रोताओं की पूरा  हाल गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला अधिकारी ने साहित्यकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलाम फाउंडेशन के पत्रकारिता प्रकोष्ठ के संरक्षक भागवत शुक्ला एवं संस्थापक अमर सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को कलाम फाउंडेशन का प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ कलाम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग दिव्या पोरवाल,प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल धोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह प्रिंस,जिला उपाध्यक्ष महिला विंग लवी पोरवाल,समाजसेवी निशा शर्मा,मनीष मल्होत्रा, राजेश जायसवाल,विनय प्रकाश सिंह,अरुण मिश्र, बैजनाथ रस्तोगी मृतुन्जय शुक्ला,बलराम पाठक,आनंद सिंह,वरिष्ठ पत्रकार पुंडरीक पांडे,अजय शर्मा,अजय त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख  प्रतिनिधि रमाकर पांडे,दीपक सिंह बिसेन, प्रधान अजय सिंह बघेल, हितेंदर सिंह, जायर नक़वी एवं अन्य सैकड़ों साहित्य प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button