उत्तर प्रदेशकुशीनगर

राम लीला देख हर्षित हो रहे हैं भक्त, सरया में चल रहा है श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ

  • अधूरे पड़े राधा कृष्ण मंदिर निर्माण में आ रही धन की कमी के लिए प्रयास करूंगा: ब्लाक प्रमुख पडरौना

पडरौना, कुशीनगर। श्री अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी दिगंबर अखाड़ा की तरफ से चल रही श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ सरया गांव के श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित महायज्ञ और रामकथा में अतिथियों ने शुक्रवार और शनिवार की रात की रात फीता काटकर क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव के ग्राम प्रधान डाक्टर महबुब आलम और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनीष कुमार समेत समाजसेवी के.के सिंह ने शुभारंभ किया। इसमें क्षेत्र से जुटे श्रद्धालुओं ने कथावाचक के द्वारा सुनाए गए राम कथा का रसपान किया। इसके बाद सुबह से लेकर देर रात तक यज्ञ मंडप में पहुंच रहे श्रद्धालु परिक्रमा कर पुण्य के भागी बनते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इसी यज्ञ मंडप परिसर चल रही रामलीला प्रोग्राम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले राम लक्ष्मण सीता का मंचन देख भक्त हर्षित हो रहे हैं।

उधर रामलीला मंचन का शुभारंभ करने पहुंचे पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बागोड़ा बसहियां बनबीरपुर प्रधान पुत्र वाजिद अली अंसारी समेत सहजवलिया के प्रधान देवदत्त सिंह ने भी फीता काटकर शुभारंभ किया। पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा कि मैं पूरा प्रयास करूंगा थी रामलीला मंचन परिसर में राधा कृष्ण मंदिर का जो निर्माण कई वर्षों से अधूरा पड़ा है,उसको भव रूप से बनवाने में उनके तरफ से भरपूर मदद की जाएगी। इस दौरान मंदिर के महंत लक्ष्मण दास महाराज केके सिंह,ग्राम प्रधान राज किशोर सिंह,विनोद सिंह,‌राघवेंद्र मिश्रा,सनित पटेल,रंजन सिंह,दीपू पटेल,सरवण ब्यास,ललन सिंह,माधव मिश्रा,पंकज मिश्रा,बेबीट मिश्रा,नाटा मिश्रा, राजेश सिंह,दिलीप मिश्रा,राकेश मिश्रा,गोलू तिवारी,व्यास सिंह, मुन्ना सिंह,प्रकाश पांडेय,केके सिंह,रिंकू मिश्रा,मुकेश सिंह, अमरजीत सिंह,अंकित पटेल, प्रिंस सिंह,अजय पटेल,बिकास पांडेय,अजीत सिंह,निपुल सिंह, रमेश पटेल,डब्लू मिश्रा,वरुण पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button