उत्तर प्रदेशलखनऊ

साढ़े 18 करोड़ से हाईटेक होगा पूर्वोत्तर रेलवे का बादशाहनगर स्टेशन

लखनऊ। अमृत भारत योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का बादशाहनगर स्टेशन साढ़े 18 करोड़ रुपये से हाईटेक किया जायेगा । स्टेशन स्थालीय कला संस्कृति से सवारा जायेगा । प्लेटफार्म से लेकर फुटओवरब्रिज को अत्याधुनिक सुविधाओं से अपडेट किया जायेगा । लखनऊ-गोरखपुर रेलखण्ड पर स्थित बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 6500 यात्रियों का आवागमन होता है।  बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन के लिए 22 जोड़ी  मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। बादशाहनगर स्टेशन पर नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा, जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है तथा इसी लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।

12 मीटर चौड़ा  होगा पैदल उपरिगामी पुल

योजना के तहत स्टेशन के मुख्यप्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास। स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण,’’प्लेटफार्म सरफेस’’ का अपग्रेडेशन, ’स्टेशन फसाड’ तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियॉ, यात्री उदघोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर  विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं, 12 मीटर चौड़ा पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण कार्य किए जायेगें।

इन सभी कार्य का टेण्डर ओपेन किया जा चुका है। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके तहत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार मास्टर प्लान तैयार किया गया है। स्टेशन को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित करने के साथ। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा, यात्रा कराने के लिए रेल प्रशासन प्रयासरत है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button