उत्तर प्रदेशबस्ती

पीएम मोदी ने बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी के काम को सराहा, अपने Twitter हैंडल से किया ये खास रिट्वीट

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद हरीश द्विवेदी की ओर से बस्ती लोकसभा क्षेत्र की प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी महिला के धन्यवाद का वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर अपलोड किया। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री ने उस ट्वीट को रिट्वीट किया।

सांसद हरीश द्विवेदी के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री आवास की महिला लाभार्थी के धन्यवाद का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजन और जनकल्याणकारी योजनाओं ने रूरल डेवलपमेंट की आधारशिला रखी है। मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके नेतृत्व में मोदी (मिशन ओरिएंटेड डेवलपिंग इंडिया) मिशन को अपने क्षेत्र की जनता तक ले जा रहा हूं। आज बस्ती का हर गांव डेवलपमेंट का मॉडल बन रहा है।

इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा और उसे रिट्वीट करते हुए लिखा कि ” पक्के मकानों ने कैसे हमारे गरीब भाई-बहनों के जीवन को रोशन किया है, उत्तर प्रदेश में बस्ती का यह विकास कार्य इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। ” प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पोस्ट को रिट्वीट करने के पश्चात बस्ती ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों ने इसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।

कुछ ही देर में इस वीडियो को ट्विटर पर 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों की संख्या में लोगों इसे लाइक और रिट्वीट किया। साथ ही यह भी चर्चा का विषय बना रहा कि किस प्रकार एक आम आदमी की बात देश के प्रधानमंत्री तक आसानी से पहुंच रहा है, और प्रधानमंत्री भी उसे संज्ञान में लेकर अपनी बात रख रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button