उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आरोप- 15 साल से नहीं हुआ प्रमोशन, मजबूरन करना पड़ रहा प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी के शहीद स्मारक पर आज यानी सोमवार को नाराज सफाई कर्मचारियों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शहीद स्मारक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकालने की भी बात कही है। पदयात्रा के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

दरअसल आज शहीद स्मारक पर जुटे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित तख्तियां, बैनर व तिरंगा झंडा लेकर जमकर नारेबाजी की है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लगभग 15 साल बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को विभाग में पदोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन ने बताया है कि पंचायती राज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगो को लेकर आक्रोशित हैं। इसी के तहत प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवा नियमावली, प्रमोशन, पुरानी पेंशन बहाली समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button