अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर स्थिर, कटान हुई तेज

पूराबाजार/ अयोध्या। सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है। कई मकान और खेत कटान की जद में हैं। बलुइया मांझा के हरिकिशन, श्री किशन, राजकुमार, रामप्रसाद, गुड्डू , भोजई उरदगी बताते हैं कि नदी की धारा से हम लोगों का मकान मात्र 30 मीटर की दूरी पर ही बचा है। कटान की गति तेज होने के चलते कभी भी मकान नदी में समा सकते हैं। खेती करने वाली जमीन भी तेजी से कटान के चलते नदी में समा रही है। रामपुर पुआरी माझा में आधा दर्जन मकान कटान की कगार पर है। प्रशासनिक स्तर पर अब तक बाढ़ प्रभावित इलाके में कोई व्यवस्था नहीं की गई।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मूडाडीहा माझा, उरदहवा, सलेमपुर, पूरे चेतन, पिपरी संग्राम, बस्ती माझा, मडनामाझा, बलुइया माझा, सेवरहवा लोनियाना, गिलेंट, मदरहिवा, रामपुर पुआरी माझा, पनसैवा, नई दुनिया, धनी का पुरवा, कादीपुर माझा समेत कई गांवों में बाढ़ के पानी से कटान तेज हो गई है। रामपुर पुआरी माझा में श्याम सुंदर निषाद, कोमल निषाद, अशोक निषाद, सुनील निषाद, रामफूल निषाद, चंद्रावती निषाद, समेत आधा दर्जन लोगों का मकान कटान की जद में है। 6 लोगों का मकान नदी की धारा से  करीब 25 मीटर की दूरी पर है। रामपुर पुआरी माझा के प्रधान रमेश निषाद बताते हैं कि नदी में पानी भरने के साथ कटान तेज हो गई है। मकान के साथ जमीन भी कट रही है। तहसीलदार सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों का हर संभव मदद की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button