अन्य

भारतीय मजदूर संघ को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा अभियान

नबी हुसैन - ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल सिद्धार्थ नगर। जनपद सिद्धार्थनगर में भारतीय मजदूर संघ को जिले में मजबूत करने के उद्देश्य से संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों में घूम कर संघ से मजदूरों,कर्मचारियों को जोड़ने का अभियान चलाया गया। इस क्रम अभियान की शुरुआत में भारतीय मजदूर संघ, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह और मंत्री सतीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला पंचायत सिद्धार्थनगर में जाकर दर्जनों कर्मचारियों को संघ से जोड़ा गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा की बीएमएस ही कर्मचारी और मजदूरों की सच्ची हितैषी है। कर्मचारी हित से संघ की सोच सकारात्मक है। उन्होंने कहा की कर्मचारी हित में एकजुट होकर बड़े आंदोलन खड़ा करने की आवश्कता है। तभी कर्मचारी हितों की रक्षा हो सकती है। उन्होंने कहा की भारतीय मजदूर संघ कर्मचारियों की जायज़ मांगो को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर रहा है। हम सब को एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का कार्य करना है। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री सतीश मणि त्रिपाठी,कार्यकारिणी सदस्य लवलेश पांडे, कृष्ण कांत शुक्ला, अरविंद कुमार, निरंजन सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सत्यम शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button