लखनऊसंतकबीरनगर

बाल विवाह के विरुद्ध चला जन जागरूकता अभियान

  • द माडर्न पब्लिक स्कूल दुधारा में हुआ कार्यक्रम

संतकबीरनगर। शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित द माडर्न पब्लिक स्कूल में बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने संकल्प भी लिया। मानव सेवा संस्थान द्वारा सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा स्थित द माडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत डीसी लक्ष्मी नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संस्थान कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा प्रेरित व वित्त पोषित है।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मुहम्मद अहमद खान,प्रधानाचार्य अजय सिंह यादव,आफिस इंचार्ज अतहर हुसैन,धर्मेन्द्र सिंह,राम नयन,वीरेंद्र कुमार, राहुल कुमार,शहनाज़ बानो,सबा फरहीन,लाडो पाण्डेय, आदि मौजूद रहे। लगभग 350 बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी,बाल शोषण पर लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button