विदेश

रूस और यूक्रेन के जंग को लेकर आया नया खुलासा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग पिछले 18 महीनों से जारी है अभी तक इस जंग का कोई नतीजा नही निकला है और अभी हाल फिलहाल ऐसा कुछ लग भी नही रहा है कि जिससे ये जंग रुक जाएगा। खबर आ रही है कि IAEA ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस ने यूक्रेन में न्यूक्लियर प्लांट जपोरीजिया में माइन्स बिछा रखी हैं। IAEA के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि रूस का ये कदम सेफ्टी प्रोसीजर का उल्लंघन करता है। ये माइन्स प्लांट के बफर जोन में इंटरनल और एक्सटर्नल बैरियर्स के बीच में मौजूद हैं।

न्यूक्लियर प्लांट में माइन्स बिछी होना UN के मानकों और सिक्योरिटी गाइडेंस के खिलाफ

यूनाइटेड नेशन्स की एटॉमिक एनर्जी एजेंसी  (IAEA)  के अनुसार उनके अधिकारी ने पिछले इंस्पेक्शन के दौरान भी माइन्स देखी थीं। सोमवार को बयान जारी करते हुए राफेल ने कहा- न्यूक्लियर प्लांट में माइन्स बिछी होना UN के मानकों और सिक्योरिटी गाइडेंस के खिलाफ है। इससे वहां मौजूद स्टाफ पर साइकोलॉजिकल प्रेशर भी बनता है। IAEA ने ये भी कहा कि अगर भविष्य में कभी ये इनमें विस्फोट होता है तो भी प्लांट के सिक्योरिटी सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचने की उम्मीद है। IAEA ने बताया कि ये माइन्स उन जगहों पर बिछी हैं जहां स्टाफ को आने-जाने की इजाजत नहीं है।

रूस ने न्यूक्लियर प्लांट की छतों पर माइन्स और विस्फोटक रखे

जानकारी के लिए आपको बता दे कि करीब 20 दिन पहले यूक्रेन ने रूस पर जपोरीजिया न्यूक्लियर प्लांट को तबाह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। यूक्रेन ने कहा था कि रूस ने न्यूक्लियर प्लांट की छतों पर माइन्स और विस्फोटक रखे हैं। इसके बाद IAEA ने यूक्रेन के दावों की जांच की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने रूस ने न्यूक्लियर प्लांट में ज्यादा एक्सेस की मांग की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इंटेलिजेंस एजेंसियों के हवाले से कहा था कि रूस ने पिछले महीने हमारे काखोवका बांध को तबाह किया था। अब वो परमाणु प्लांट को तबाह करने की तैयारी कर रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button