कारोबार

AMD भारत में पांच वर्ष में 40 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश

गांधीनगर। एएमडी ने शुक्रवार को भारत में पांच वर्षों में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की और कहा कि कंपनी भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में एक मजबूत भागीदार होगी।

कंपनी बेंगलुरु में एक नया अनुसंधान एवं विकास परिसर खोलेगी, जो दुनिया में उसका सबसे बड़ा संयंत्र होगा। एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) मार्क पेपरमास्टर ने यहां ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन में कहा,  एएमडी पांच वर्षों में भारत में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि एएमडी भारत में अपने दो दशकों के विस्तार व सफल उपस्थिति को आगे बढ़ाएगी। पेपरमास्टर ने कहा कि कंपनी देश में अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं का विस्तार कर रही है, जिसके चलते उसे 2028 तक भारत में 3,000 अतिरिक्त इंजीनियर के साथ काम करने की उम्मीद है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button