उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: ट्रांसफर निरस्त होने पर शिक्षकों का बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, गृह जनपद में नियुक्ति की लगाई गुहार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर गुरुवार को अंतर्जनपदीय ट्रांसफर निरस्त होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बताया कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को ट्रांसफर होने के बाद फिर से मूल जनपद भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि अंतर्जनपदीय ट्रांसफर के दौरान उनका उनके गृह जनपद ट्रांसफर कर दिया गया। लेकिन बाद में ट्रांसफर को निरस्त करके उन्हें मूल जनपद वापस भेजा जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि शासन की ओर से बेसिक विभाग के शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया। लेकिन बाद में पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों के ट्रांसफर को निरस्त करके उन्हें मूल जनपद भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस जनपद में वह शिक्षण का कार्य कर रहे थे वहां से उन्हें गृह जनपद में ट्रांसफर किया गया था। साथ ही मूल जनपद से कार्यमुक्त करके गृह जनपद में ज्वाइनिंग भी हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही बेसिक शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर निरस्त कर दिया और मूल जनपद वापस भेज दिया।

शिक्षकों का कहना है कि 2-4 साल वालों शिक्षकों का गृह जनपद में ट्रांसफर कर दिया गया है। लेकिन, हम लोग 20 सालों से गैर जनपद में सेवाएं दे रहे है। हमारे ट्रांसफर को विभाग ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर के बाद शिक्षकों ने गृह जनपद में अपने बच्चों का एडमिशन और गृहस्थी भी बसा ली थी। लेकिन अचानक से बेसिक शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर को निरस्त कर दिया। ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं और पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए ट्रांसफर किए गए गृह जनपद में नियुक्ति दी जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button