उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मारकर हत्या

  • मंत्री के बेटे की पिस्टल से मारी गयी गोली, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को लिया हिरासत में
  • घटना के समय मंत्री का पुत्र नहीं था घर पर

लखनऊ । केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित आवास में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है जो कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त बताया जा रहा है। सांसद के घर में हुई वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना स्थल पर उनके घर से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं विना श्रीवास्तव की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पिस्टल को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि गोली कैसे लगी। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उक्त घटना लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के नए वाले घर की है। दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का नया मकान है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव (24) बीजेपी सांसद का बेटा विकास किशोर के साथ रहता था। इस घर में कल रात एक पार्टी चल रही थी, जिसमें कई दोस्त शामिल हुए थे। मृतक युवक भी इस पार्टी में शामिल था। ये पार्टी देर रात तक चली थी,इस बीच सुबह करीब 4.15 मिनट पर विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई। ये गोली किन परिस्थितियों में चली, किसने गोली चलाई इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई बढ़ाई।

पुलिस को घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। ये पिस्टल मंत्री कौशल किशोर के बेटे की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये तीनों युवक भी इस पार्टी में शामिल थे।  पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीसीपी पूर्वी राहुल राज के अनुसार विनय श्रीवास्तव कन्हैया माधवपुर वार्ड फरीदीपुर के रहने वाला था। मृतक के भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रात में भाई विनय विकास किशोर के घर पर गया था। वहां अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। वहां चारों लोगों ने भाई के साथ खाना-पिया। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई।

इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर पिस्टल मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। सारी जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। इसकी फुटेज निकाली जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा।घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। मुझे पता चला तो पुलिस आयुक्त से संपर्क किया। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है। जिसकी हत्या हुई वो बहुत अच्छा लड़का है।पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे। जो भी दोषी हो पुलिस उसपर कार्रवाई करे।उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं।साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे। विकास कल शाम से दिल्ली में मौजूद है मेरा बेटा कल शाम 4.30 बजे से दिल्ली में है। मै चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button