उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी ने विधि विधान से की बाबा महाकाल की पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अपने एक दिवसीय दौरे की शुरुआत सीएम योगी ने बाबा महाकाल के दर्शन से की। वह इंदौर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये महाकाल लोक पहुंचे और सोशल मीडिया पर लिखा- “जय महाकाल”। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और उत्तर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

सीएम योगी ने गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया। महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद रहे। पुजारी रूपम गुरु, नवनीत गुरु ने पूजा कराई।

इसके बाद सीएम योगी भर्तृहरि गुफा गए, जहां पर परंपरा अनुसार सीएम योगी का 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें पीतल का त्रिशूल भेंट किया गया। उन्होंने वहां गुरू गोरखनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन किए। इसके अलावा भर्तृहरि गुफा गोशाला में मौजूद गौ माता को गुड़ चना खिलाकर उन्होंने उनकी सेवा भी की।

बता दें राजा भृतहरि का गोरखनाथ से गहरा संबंध है। श्री गुरु गोरखनाथ के कारण ही राजा भृतहरि ने अपना राजपाट छोड़कर सन्यास ले लिया था और योगी बनकर अपना जीवन व्यापन किया था। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ इस गुफा के प्रबंधक भी हैं। इसके बाद सीएम योगी इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथ मंदिर में 40 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ का लोकार्पण किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button