उत्तर प्रदेशदेवरियाबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह लोगों की हत्या

देवरिया: सोमवार को देवरिया में रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव में एक परिवार की पांच लोगों समेत छह लोगों की हत्या (Six people murdered in Deoria) कर दी गई. इस जानलेवा हमले में एक बच्ची समेत तीन अन्य लोग घायल होग गये. वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. देवरिया एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पीएसी भेजी गयी. जमीन को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है. जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले के सत्य प्रकाश दुबे के परिवार से गांव के अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी. सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई. वारदात से नाराज भीड़ आरोपी सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंची. हमलावरों ने सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच की जान ले ली.

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की पीटकर हत्या (Prem Chandra Yadav Muder in Deoria) कर दी गई थी. वारदात से नाराज भीड़ आरोपी सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंची और सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला. इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने दो बच्चों, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी. वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं.

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक, प्रथम दृष्टया वारदात आपसी रंजिश से संबंधित है. सोमवार सुबह प्रेम यादव, सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे. वहां कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी. कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर वारदात को अंजाम दिया. मामले में दो गिरफ्तारी हुई है. प्रकरण की जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश के देवरिया में छह लोगों की हत्या

जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे. गांव के अलावा पोस्टमार्टम हाउस और देवरहा बाबा महर्षि मेडिकल कालेज पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये. एक बच्ची समेत तीन लोगों का इलाज चल रहा है. सभी की हालत नाजुक बतायी जा रही है. देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है.

सीएम योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग: देवरिया में छह लोगों की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर नजर आये. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घटना की मॉनिटरिंग की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने इस वारदात को लेकर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से जानकारी ली. सीएम योगी रुद्रपुर हत्याकांड की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. घायलों का समुचित इलाज कराया जाए. सीएम योगी ने कहा कि पुलिस शांति व्यवस्था को बनाए रखे. उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों की आर्थिक मदद के निर्देश दिए. साथ ही ADG, कमिश्नर और आईजी को मौके पर पहुंचने के लिए कहा.

सोमवार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया. देवरिया में रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गयी. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है. घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत है. गांव में छह लोगों की हत्या के कारण तनाव का माहौल है. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पीएसी भी पहुंच गयी है. देवरिया में छह लोगों की हत्या के कारण पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button