देश

Raids at WB Minister Rathin Ghosh: ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के यहां ED की छापेमारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के यहां आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक ईडी की ये छापेमारी नगर पालिका भर्ती घोटाले मे शामिल होने पर की गई है. बता दें, रथिन घोष के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी अभी भी जारी है. पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम सीट से विधायक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

नगर पालिका भर्ती घोटाले पर डालें एक नजर
पश्चिम बंगाल में टीचर भर्ती घोटाले में जांच करते समय प्रवर्तन निदेशालय को कुछ सबूत मिले थे, जिनसे मालूम चला कि सिर्फ शिक्षक भर्ती में ही लापरवाही नहीं बरती गई है, बल्कि नगर पालिका विभाग ने भी नियुक्तियों में काफी खेल किया है. ईडी के अधिकारियों ने आरोप लगाए कि पैसे के बदले अवैध नियुक्तियां की गई हैं. नगर पालिक भर्ती घोटाले मामले में कोलकाता हाईकोर्ट सीबीआई जांच के आदेश दे चुकी है. वहीं, राज्य सरकार इस आदेश को चुनौती देते हुए देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटा चुकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार की यह अपील खारिज कर चुकी है.

डीएमके सांसद के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी
वहीं, तमिलनाडु में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के यहां भी सुबह से इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में प्रवर्तन निदेशालय छापे मारी रही है. बता दें, डीएमके सांसद पर टैक्स चोरी का आरोप है. ईडी ने सांसद के करीब 40 ठिकानों पर रेड मारी है. इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के यहां भी रेड मारी थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन भी किए.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button