ऑटो

Skoda Peaq EV हुई पेश, 647KM रेंज और 28 मिनट में 80% चार्ज; भारत में कब होगी लॉन्च?

Skoda ने अपनी सबसे बड़ी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Peaq को ग्लोबली पेश कर दिया है। यह 647 किलोमीटर तक की रेंज और 28 मिनट की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Skoda Peaq को वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे Kia EV9, Hyundai Ioniq 9 और Skoda Peaq की सबसे बड़ी खासियत इसकी 647 किलोमीटर तक की WLTP रेंज है। कंपनी के अनुसार इसका लंबी रेंज वाला वेरिएंट एक बार चार्ज होने पर लंबी दूरी तय कर सकता है। साथ ही DC फास्ट चार्जिंग की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक केवल 28 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

करीब 4.9 मीटर लंबी यह SUV 5 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। इसमें विशाल केबिन, बड़ा पैनोरमिक रूफ, Sonos साउंड सिस्टम, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च?

Skoda ने अभी भारतीय लॉन्च की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन कंपनी भारत में इसे लाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Peaq की भारतीय एंट्री 2027 में हो सकती है और इसे ब्रांड के प्रीमियम EV पोर्टफोलियो का प्रमुख मॉडल बनाया जा सकता है।

अगर यह भारत आती है, तो यह देश की सबसे प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUVs में से एक होगी और लग्जरी EV सेगमेंट में नया मुकाबला खड़ा कर सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button