मनोरंजन

सजधज कर राम मंदि‍र पहुंचे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर-आलिया तक…दिखा ट्रेडिशनल लुक

अयोध्या। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज अयोध्या में रामलला पधारने वाले हैं। पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे भी शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सेलेब्स अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राम मंदिर के बाहर से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

Preview

साड़ी में सजी धजी कंगना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। उन्होंने राम मंदिर के बाहर की खूबसूरत झलक दिखाई। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। ये भव्य नजारा देखना वाकई में अद्भुत है।

Preview

महानायक अमिताभ बच्चन भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए अयोध्या निकल चुके हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए वो बेहद उत्साहित नजर आए।

amitabh

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ पति नेने भी हैं। दोनों का एयरपोर्ट पर देसी अंदाज देखने को मिला।

Madhuri

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या पहुंच गए हैं। ब्लू शाड़ी में आलिया गॉर्जियस लगीं। वहीं उनके पति रणबीर व्हाइट कुर्ता, धोती और शॉल में हैंडसम लगे। दोनों के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी एयरपोर्ट पर नजर आए।

Ranbir, Alia

रामलला के स्वागत के लिए विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी अयोध्या पहुंच गए हैं। दोनों को ट्रैडिशनल लुक में देखा गया। गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस स्टनिंग लगीं। उनकी खूबसूरती से नजरें हटाना फैंस के लिए मुश्किल होगा। वहीं बेज रंग की शेरवानी में विक्की हैंडसम लगे।

Vicky, Katrina

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना हुए। एक्टर ने इस दौरान व्हाइट कुर्ता पायजमा पहना था और गले में रेड कलर का मफलर लिया हुआ था। जैकी ने अपने हाथों में एक पौधा भी लिया हुआ था।

जैकी श्रॉफ

सिंगर कैलाश खेर ने मीडिया से बातचीत में राम का सुंदर गाना गाकर सबको राममय किया।

सिंगर कैलाश खेर

अनुपम खेर ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले भगवान हनुमान के दर्शन किए। उनका कहना है अयोध्या में दिवाली का माहौल है। ये असली दिवाली है। एक्टर ने जय श्री राम के नारे लगाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button