उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली 16 से होगी शुरू, 9 जिलों के चयनित उम्मीदवार यहां जानें पूरी प्रक्रिया

लखनऊ: अप्रैल में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती 16 नवंबर से लखनऊ में होगी. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरफ से भर्ती कार्यालय की ओर से एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. सात दिनों तक भर्ती रैली में 9 जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे.

11,000 उम्मीदवार शॉर्टलिस्टः मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए 16 नवंबर से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. लगभग 11,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं) और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की रिक्तियों के लिए इस रैली में 13 जिलों के उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि सीईई पास करने वाले औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सुबह एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा.

उम्मीदवार दलालों से रहें सतर्कः जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों को रैली अधिसूचना और प्रवेश पत्र में सभी दस्तावेजों की मूल प्रति कलेक्ट करने की सलाह दी जाती है. उम्मीदवार सतर्क रहें और दलालों के शिकार न बनें. किसी अनुचित साधन का सहारा न लें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी है, जिसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए उपयुक्त सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का चयन करना है. रैली से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करने वाले उम्मीदवारों को बाद में अस्पष्टता से बचने के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ से इसे स्पष्ट करना चाहिए.

ये है भर्ती का कार्यक्रम

16 नवंबर को औरैया, चित्रकूट और कन्नौज जिले के बिधूना, औरैया, अजीतमल, कर्वी, मऊ और छिबरामऊ तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती रैली होगी. 17 नवंबर को कन्नौज, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और बाराबंकी जिले की विभिन्न तहसीलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. 18 नवंबर को बाराबंकी, गोंडा जिला के तहसीलों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होगी. 19 नवंबर को कानपुर देहात और उन्नाव जिले के तहसीलों की भर्ती रैली आयोजित होगी.

20 नवंबर को उन्नाव जिले की विभिन्न तहसीलों के उम्मीदवार भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे. इसी में कानपुर नगर की भी तहसील शामिल है. इसके अलावा 21 नवंबर को कानपुर नगर और फतेहपुर जिले की तहसीलों के अभ्यर्थी भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे. 22 नवंबर को फतेहपुर और लखनऊ के मलिहाबाद तहसील, बख्शी का तालाब, लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर तहसील के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button