देशबड़ी खबर

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित किया, सदन की कार्यवाही स्थगित

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 विधायकों को बुधवार को निलंबित कर दिया और फिर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। भाजपा विधायकों को सदन में दुर्व्यवहार और नारेबाजी के आरोप में निलंबित किया गया।

ठाकुर ने सुबह संवाददाताओं से कहा, ”हमें आशंका है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भाजपा विधायकों को निलंबित कर सकते हैं ताकि बजट विधानसभा में पारित किया जा सके।” उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग की।

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भाजपा के जीत हासिल करने के एक दिन बाद विधायकों को निलंबित करने का ये फैसला आया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button