अमरोहाउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

20 टुकडों में बांटी महिला की लाश… प्राइवेट पार्ट भी काटे, थैलों में बंद कर जंगल में फेंका शव

अमरोहा। करीब तीस वर्षीया महिला की निर्मम हत्या कर उसके 20 टुकड़े कर दिए गए। हत्यारे ने उसके अंगों को थैलों में बंद करके जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और अन्य अंगों को शरीर से अलग कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंगों को थैलों से निकाला और जांच की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सनसनीखेज घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के धनौरा बाईपास स्थित गांव खेतापुर के जंगल की है। अज्ञात महिला का 20 टुकड़ों में कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों में काम करने गए थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में पेड़ों के नीचे कुछ थैले पड़े देखे।

आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। थोड़ी देर में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच की। थैलों में महिला के कटे हुए अंग पड़े थे।

मौके का नजारा देख मौजूद लोगों के होश उड़ गए। टुकड़ों को देखकर थोड़ी देर के लिए हर कोई सन्न रह गया। लोग हत्यारे की बेरहमी को लेकर चर्चा करने लगे। थैलों में मिले महिला के अंगों को एकत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब तीस साल है। शव को टुकड़ों में काटा गया है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। खुलासे के लिए टीमें लगा दी गईं हैं।

कहीं और हत्या कर जंगल में फेंके गए शव के टुकड़े

महिला की हत्या करके उसके शव को 20 टुकड़ों में काट दिया गया। जिस जगह शव के टुकड़े मिले वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं अन्यत्र करके टुकड़े किए गए।

टुकड़ों को थैलों में बंद करके खेतापुर के जंगल में फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि महिला का सिर लहुलूहान हालत में था। उसने कुर्ता और सलवार पहन रखी थी। केवल सिर ही है जिससे शिनाख्त की जा सकती है। अन्यथा हत्यारे ने महिला के शरीर के 20 टुकड़े करके उसकी पहचान मिटाने का पूरा प्रयास किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button