उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कड़ाके की ठंडक से यूपी बेहाल, 23 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, मेरठ सबसे ठंडा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में इन दोनों कड़ाके की ठंडक पड़ रही है. प्रदेशवासी घने कोहरे, शीत लहर तथा कोल्ड डे की मार से बेहाल हैं. बुधवार को भी ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा. वहीं कुछ इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी रही. दिन में धूप न निकलने और कोहरा छाए रहने के कारण प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में कोल्ड डे कंडीशन जारी रही.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को भीषण कोहरे व शीतलहर से प्रदेशवासियों को हल्की राहत मिलने की संभावना है. वहीं, सर्दी के चलते स्कूलों का अवकाश बढ़ाकर 22 जनवरी तक कर दिया गया है. अब 23 जनवरी से स्कूल खुलेंगे. बीते 24 घंटे में मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा.

इन जिलों में घने कोहरे की संभावना
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद एवं आसपास इलाकों में घना कुह्रा होने की संभावना है.

इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, संत रवि दास नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास इलाकों में कोहरा होने की संभावना है.

इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊः राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह व शाम के समय मध्यम कोहरा छाया रहा दिन में हल्की धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से धूप बे असर साबित हुई. बुधवार को भी राजधानी वाशी कड़ाके की ठंड से परेशान रहे. अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में सुबह वह शाम के समय गोरा छाया रहेगा दिन में आसमान साफ रहेंगे, हल्की धूप खुलेगी. अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से तोड़ गई सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड के क्या जो की समान से 8 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस का मैं वही अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है.

स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी, 23 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

अमेठी में कड़ाके की ठंड और शीत लहर के चलते प्राथमिक और जूनियर की कक्षाओं में अवकाश घोषित कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब 20 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रहेगा. अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे. फिलहाल अध्यापकों को दस बजे से दो बजे तक स्कूलों में आना होगा.

बीएसए अमेठी ने अवकाश की सूचना जारी करते हुए कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है.जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया की जिले में कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर के चलते जिला अधिकारी के निर्देश पर 20 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है. आदेश का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिये गए है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button