उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अहंकार से दूर रहकर जन सेवक के रूप में कार्य करें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता : राजनाथ सिंह

लखनऊ। चुनाव जीतने का अहंकार किसी भी सूरत में मन के अंदर नहीं होना चाहिए क्योंकि अहंकार के ह पर लगी हुई बिंदी जिस भी नंबर के पहले लग जाती है उस नंबर की वैल्यू घट जाती है के पहले पॉइंट लगा दीजिए तो 1 की वैल्यू एक से घटकर 1 बटा 10 हो जाती है । अन्य पार्टियों के प्रति जो जन सामान्य की धारणा है यदि वही विचारधारा हमारी पार्टी के  कार्यकर्ताओं के प्रति  होगी तो भारतीय जनता पार्टी पार्टी ‘विद ए डिफरेंस’ के नाम से पहचानी जाती है वह छवि धूमिल होगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को उमराव धर्मशाला,डालीगंज में भाजपा महानगर पदाधिकारियों,पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई भी हो जिन्होंने मत आपको दिया है उनसे भी मिलिए जिन्होंने नहीं दिया उससे भी, मन में कभी भी किसी के प्रति कटुता नहीं होनी चाहिए।

मैंने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हुए जो निर्वाह करने की कोशिश की है वही मैं आपसे साझा कर रहा हूं। एक सेवक के रूप में निरंतर कार्य करें यही आपसे कहने आया हूं। कार्य के माध्यम से पार्टी विचारधारा के अनुरूप एक नई पहचान और मिसाल बनानी चाहिए।

आगे रक्षामंत्री ने कहा कि मिशन 2024 की चुनौती दिन ब दिन नजदीक आ रही है। आप सभी इस चुनौती को सहर्ष स्वीकारते हुये अभी से जुट जायें। जनता की सेवा ही सबसे बड़ा विजय है। अपनी -अपनी जिम्मेदारी के लिए तैयार हो जायें। आप की जीत पार्टी की जीत होगी।

हम सभी एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। हम सभी लोगो  को मिलजुल कर कार्य करना है । जिनको आपने पराजित किया है आपके क्षेत्र की जनता को यह संदेश देना चाहिए कि जीता हुआ प्रत्याशी इतने बड़े मन का है और दिल का है कि जिस को पराजित किया है उसके प्रति भी सम्मान और स्नेह की भावना है ।आपने जनता को यदि यह अहसास कराया तो जनता के मन में आपके प्रति जो सम्मान आज है उससे कई गुना बढ़ेगा । लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल को एक बड़े अंतर से रिकॉर्ड अंतर से जीत  दिलाने में आप सभी ने पसीना बहाया है उसके लिए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। बैठक मे पार्टी पार्षद प्रत्याशियों ने रक्षामंत्री को अपना परिचय देते हुए प्राप्त मतों और जीत- हार अंतर का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, लालजी निर्मल, बुक्कल नवाब, उमेश द्विवेदी, रक्षामंत्री ओएसडी  केपी सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button