अन्य

सीएम खट्टर ने दोषारोपण को लेकर आप पर साधा निशाना, कहा- उंगली उठाना मानवता, राज्य या देश के हित में नहीं है

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ को लेकर उनके राज्य को जिम्मेदार ठहराने के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि उंगली उठाना मानवता, राज्य या देश के हित में नहीं है। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने हथिनीकुंड बैराज से अत्यधिक पानी छोड़ा, जिससे यमुना नदी में बाढ़ आ गई और इसका पानी राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर आ गया।

खट्टर ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि वे इस तरह के आरोपों से हरियाणा को बदनाम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हरियाणा ‘सेवा’ कर सकता है, लेकिन दूसरों को नुकसान पहुंचाने के बारे में कभी नहीं सोच सकता। खट्टर ने कहा, यह आरोप-प्रत्यारोप अच्छा नहीं है। यह न तो मानवता, न ही राज्य और न ही देश के हित में है।

उन्होंने कहा, किसी के मन में यह कभी नहीं आ सकता कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी को नुकसान पहुंचाए। ऐसा तो कोई छोटी सोच वाला व्यक्ति ही कर सकता है। खट्टर ने सवाल किया कि क्या ऐसा हो सकता है कि हम पहले अपने जिलों को डुबो देंगे और फिर दिल्ली को। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, यह, हम तो डूबेंगे सनम, तुमको भी ले डूबेंगे, जैसा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button