लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? B12 की कमी के अलावा ये कारण

विटामिन B12 शरीर में नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर हाथ-पैर में झुनझुनी, सुन्नपन और संवेदनशीलता में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

डायबिटीज भी पैरों में जलन का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकती है। लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड शुगर नसों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पैरों में जलन, दर्द, झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो सकता है।

एक और महत्वपूर्ण कारण विटामिन B6 की अधिक मात्रा हो सकती है। खासकर सप्लीमेंट्स को लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा लेने पर सेंसेरी न्यूरोपैथी और जलन जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। इसलिए बिना चिकित्सकीय सलाह के विटामिन सप्लीमेंट्स का लंबे समय तक सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर पैरों में जलन लगातार बनी रहे, बढ़ती जाए या इसके साथ सुन्नपन, कमजोरी, संतुलन बिगड़ना अथवा पैरों में संवेदना कम होना जैसे लक्षण हों, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। कारण जानने के लिए ब्लड शुगर और Vitamin B12 जैसी जांचों के साथ अन्य परीक्षण भी किए जा सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button