लाइफस्टाइल

समुद्र में भी है ट्रैवल थ्रिल | जानें Scuba Diving की बेस्ट जगहें

अक्सर जब बात ट्रैवल थ्र‍िल की होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले हिल स्टेशन, ट्रेकिंग और बर्फीले पहाड़ आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्र के अंदर की दुनिया भी किसी रोमांच से कम नहीं? Scuba Diving यानी समुद्र की गहराइयों में जाकर रंग-बिरंगी मछलियों, कोरल रीफ्स और अज्ञात समुद्री जीवन को करीब से देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। भारत में अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, गोवा और पुडुचेरी जैसे स्थान स्कूबा डाइविंग के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। यहां न सिर्फ ट्रांसपेरेंट पानी है, बल्कि प्रशिक्षित गाइड और आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध हैं, जिससे यह एक्टिविटी पूरी तरह सुरक्षित और यादगार बन जाती है।

हवेलॉक आइलैंड, अंडमान का सबसे फेमस डाइविंग डेस्टिनेशन है। यहाँ की नीली पारदर्शी लहरों के नीचे छिपी हुई समुद्री दुनिया आपको एक नई दुनिया में ले जाती है। प्रशिक्षित डाइवर्स और बेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर इसे पहली पसंद बनाते हैं।

अगर आप कम भीड़ और शांत माहौल में स्कूबा का आनंद लेना चाहते हैं तो लक्षद्वीप एक बेहतरीन विकल्प है। यहाँ के उंडरवॉटर कोरल्स और मरीन लाइफ अभी भी काफ़ी हद तक प्राकृत‍िक और अनटच्ड हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button